देहरादून। आज गुरुवार को तड़के राजधानी में झमाझम बारिश हुई जिससे मौसम सुहावना तो हो गया, लेकिन दून में कई जगह जलभराव होने से सड़कें तालाब बन गईं। हालांकि बाद में मौसम साफ हो गया और धूप निकल आई। राज्य के अधिकतर इलाकों में बादल छाए हुए हैं और बारिश की संभावना है। बदरीनाथ धाम जाने वाला नरसिंह मंदिर मार्ग भूस्खलन के चलते क्षतिग्रस्त हो गया है। बदरीनाथ जाने वाले सभी वाहन मुख्य बाजार से होकर गुजर रहे हैं। बाकी अन्य धामों को जाने वाले सभी मार्गों पर यातायात सुचारू है।
बीते बुुधवार को भी दोपहर बाद झमाझम बारिश हुई। इससे राजधानी के प्रमुख चौराहों दिलाराम चौक, सर्वे चौक, घंटाघर, महाराजा अग्रसेन चौक, कारगी चौक, एश्लेहाल आदि चौराहों पर जबरदस्त जलभराव हो गया।
जबरदस्त बारिश के चलते टीचर्स कॉलोनी, खुड़बुड़ा मोहल्ला, सरस्वती विहार, केवल बिहार, सुमननगर, नीलकंठ विहार, पंडितवाणी, गांधी रोड, आईएसबीटी, किशननगर, राजेंद्रनगर, त्यागी रोड, पटेल नगर कई इलाकों में जलभराव से लोग परेशान हुए। चौराहों पर जलभराव होने से यातायात बहाल कराने में पुलिसकर्मियों को मशक्कत करनी पड़ी। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत राजधानी के विभिन्न इलाकों में निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं। इसके चलते ज्यादातर इलाकों में सड़कों की खुदाई कर दी गई है। जिससे जल निकासी न होने से स्थिति और बदतर हो गई और लोगों को परेशान होना पड़ा।
दून में झमाझम बरसे बदरा, बदरीनाथ धाम मार्ग पर आया मलबा
देहरादून। आज गुरुवार को तड़के राजधानी में झमाझम बारिश हुई जिससे मौसम सुहावना तो हो गया, लेकिन दून में कई जगह जलभराव होने से सड़कें तालाब बन गईं। हालांकि बाद में मौसम साफ हो गया और धूप निकल आई। राज्य के अधिकतर इलाकों में बादल छाए हुए हैं और बारिश की संभावना है। बदरीनाथ धाम…

पिछली खबर
अगली खबर
ताज़ा खबरें

हमसे जुड़ें
श्रेणियाँ
अल्मोड़ा उत्तरकाशी ऊधमसिंह नगर खेल चंपावत चमोली टिहरी गढ़वाल देश देहरादून नैनीताल पिथौरागढ़ पौड़ी गढ़वाल बागेश्वर मनोरंजन राजनीति राज्य रुद्रप्रयाग सामान्य हरिद्वार
टैग
ACCIDENT BADRINATH CAR ACCIDENT CHAMOLI CHAMPAWAT CHARDHAM CHAR DHAM CM DHAMI CM PUSHKAR SINGH DHAMI CRIME CRIME NEWS dehradun DHAN SINGH RAWAT GOVT. JOBS HALDWANI HARIDWAR health HEAVY RAIN JOBS KANWAR YATRA 2022 KEDARNATH LANDSLIDE MUSSOORIE NAINITAL PAURI GARHWAL PITHORAGARH PM MODI RAIN RISHIKESH ROAD ACCIDENT RUDRAPRAYAG SNOWFALL STF STUDENT TEHRI UKPSC UKSSC SCAM UKSSSC UTTARAKHAND UTTARAKHAND DEHRADUN UTTARAKHAND GOVT UTTARAKHAND POLICE UTTARAKHAND WEATHER UTTARKASHI UTTRAKHAND GOVERNMENT
पुरानी खबरें खोजें
वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें













