, ,

देहरादून : प्रेमनगर में डबल मर्डर से मचा हड़कंप!

घर में लहूलुहान हालत में पड़ी मिली नौकर और मालकिन की लाश देहरादून। यहां प्रेम नगर में डबल मर्डर के बाद हड़कंप मच गया है। प्रेमनगर में एक घर से नौकर और महिला का शव बरामद किया गया है। यह घटना प्रेमनगर के धोलास इलाके बताई जा रही है। घर की मालकिन उन्नति शर्मा और…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

  • घर में लहूलुहान हालत में पड़ी मिली नौकर और मालकिन की लाश

देहरादून। यहां प्रेम नगर में डबल मर्डर के बाद हड़कंप मच गया है। प्रेमनगर में एक घर से नौकर और महिला का शव बरामद किया गया है।
यह घटना प्रेमनगर के धोलास इलाके बताई जा रही है। घर की मालकिन उन्नति शर्मा और नौकर श्याम की लाश बरामद हुई है। उन्नति शर्मा की उम्र करीब 55 साल थी जबकि नौकर श्याम की उम्र 50 वर्ष थी। दोनों के शव घर में ही लहूलुहान हालत में मिले हैं। उन्नति के पति का नाम संदीप बताया जा रहा है और वो मौके पर घर में ही मिला है।
पुलिस इस डबल मर्डर के पीछे अवैध संबंधों का एंगल देख रही है। फिलहाल मौके पर फॉरेंसिक टीम पहुंच गई है। बताया जा रहा है कि संदीप 40 साल करीब विदेश में रह रहा था और कुछ दिन पहले वापस लौटा था। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें

ये खबरें भी पढ़ें