देहरादून: आज मंगलवार से केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा की ऑनलाइन बुकिंग आरम्भ हो जाएगी। इसके लिए उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। एक अक्टूबर से हेली सेवा भी आरम्भ हो जाएगी। तीर्थयात्री बुकिंग के लिए http://heliservices.uk.gov.in पोर्टल पर अप्लाई कर सकते हैं। हाईकोर्ट के आदेश पर सरकार ने 18 अक्तूबर से चारधाम यात्रा शुरू कर दी थी, लेकिन अभी तक केदारनाथ धाम के दर्शन करने जाने वाले तीर्थ यात्रियों को हेली सेवा की सुविधा नहीं मिल पाई है। मई में चारों धामों के कपाट खुलने से पहले यूकाडा ने हेली सेवा संचालन की तैयारियां पूरी कर ली थीं। गुप्तकाशी, सिरसा, फाटा हेलीपैड से हेली सेवाओं का संचालन किया जाना है। पहले पोर्टल पर हेली सेवा की ऑनलाइन बुकिंग आरम्भ कर दी गई थी। जिस पर लगभग 1100 तीर्थ यात्रियों ने बुकिंग भी करा ली थी,लेकिन चारधाम यात्रा पर रोक होने के चलते बुकिंग रद्द कर यात्रियों को पैसा वापस कर दिया गया था। वही यूकाडा की मुख्य कार्यकारी अफसर स्वाति भदौरिया ने बताया कि 28 सितंबर से केदारनाथ हेली सेवा की ऑनलाइन बुकिंग आरम्भ की जाएगी तथा 1 अक्टूबर से हेली सेवा का संचालन आरम्भ कर दिया जाएगा। वही आहिस्ता-आहिस्ता बदरीनाथ धाम में तीर्थयात्रियों का आंकड़ा बढ़ने लगा है। सोमवार को 920 तीर्थयात्रियों ने बदरीनाथ धाम के दर्शन किए। तीर्थयात्री धाम में इन दिनों पितृ तर्पण के लिए पहुंच रहे हैं। चारों धामों में पहले धाम यमुनोत्री धाम में एक दिन में सबसे कम 400 तीर्थयात्रियों के ही धाम के दर्शन की अनुमति है। जबकि यात्रा प्रारंभ होने के बाद से यहां बड़ी संख्या में तीर्थयात्री पहुंच रहे हैं।
केदारनाथ हेली सेवा के लिए आज से शुरू होगी ऑनलाइन बुकिंग
देहरादून: आज मंगलवार से केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा की ऑनलाइन बुकिंग आरम्भ हो जाएगी। इसके लिए उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। एक अक्टूबर से हेली सेवा भी आरम्भ हो जाएगी। तीर्थयात्री बुकिंग के लिए http://heliservices.uk.gov.in पोर्टल पर अप्लाई कर सकते हैं। हाईकोर्ट के आदेश पर सरकार…
पिछली खबर
अगली खबर
ताज़ा खबरें

हमसे जुड़ें
श्रेणियाँ
अल्मोड़ा उत्तरकाशी ऊधमसिंह नगर खेल चंपावत चमोली टिहरी गढ़वाल देश देहरादून नैनीताल पिथौरागढ़ पौड़ी गढ़वाल बागेश्वर मनोरंजन राजनीति राज्य रुद्रप्रयाग सामान्य हरिद्वार
टैग
ACCIDENT BADRINATH CAR ACCIDENT CHAMOLI CHAMPAWAT CHARDHAM CHAR DHAM CM DHAMI CM PUSHKAR SINGH DHAMI CRIME CRIME NEWS dehradun DHAN SINGH RAWAT GOVT. JOBS HALDWANI HARIDWAR health HEAVY RAIN JOBS KANWAR YATRA 2022 KEDARNATH LANDSLIDE MUSSOORIE NAINITAL PAURI GARHWAL PITHORAGARH PM MODI RAIN RISHIKESH ROAD ACCIDENT RUDRAPRAYAG SNOWFALL STF STUDENT TEHRI UKPSC UKSSC SCAM UKSSSC UTTARAKHAND UTTARAKHAND DEHRADUN UTTARAKHAND GOVT UTTARAKHAND POLICE UTTARAKHAND WEATHER UTTARKASHI UTTRAKHAND GOVERNMENT
पुरानी खबरें खोजें
वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें














