,

उत्तराखंड : जंगल में मस्ती करने गये तीन दोस्त, एक को हाथी ने मार डाला

देहरादून। यहां सौड़ा-सरौली के जंगल में मस्ती करने गए तीन दोस्तों को क्या पता था कि वहां अमंगल होने जा रहा है। वहां युवक को अचानक हाथी ने सूंड से दबोच लिया और पटक कर बुरी तरह से घायल कर दिया। सूचना पर पुलिस ने युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

देहरादून। यहां सौड़ा-सरौली के जंगल में मस्ती करने गए तीन दोस्तों को क्या पता था कि वहां अमंगल होने जा रहा है। वहां युवक को अचानक हाथी ने सूंड से दबोच लिया और पटक कर बुरी तरह से घायल कर दिया। सूचना पर पुलिस ने युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  
जानकारी के मुताबिक शाहबाज, मनीष और नुक्का निवासी क्लेमेंटटाउन वीकेंड पर सौड़ा सरोली घूमने गए थे। पुलिस के मुताबिक तीनों जंगल में एक किमी अंदर तक चले गए। सुबह करीब छह बजे अचानक जंगल में उनका सामना हाथी से हो गया। हाथी को देखकर तीनों दोस्त वहां से भागने लग गए, लेकिन शाहबाज को हाथी ने अपनी सूंड में लपेट लिया और जमीन पर पटक कर मारा।
घबराए साथियों ने तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर बताया कि उनके साथी को हाथी ने घायल कर दिया है। इस पर रायपुर पुलिस ने तत्काल वन विभाग को सूचना दी और मौके पर पहुंचकर घायल युवक को जंगल से बाहर निकालकर एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
एसओ रायपुर दिलबर सिंह नेगी ने बताया कि तीनों सुबह वीकेंड पर सौड़ा-सरोली घूमने गए थे। जहां वह जंगल में एक किलोमीटर तक अंदर चले गए। वहीं उनका सामना हाथी से हो गया। 

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण

ताज़ा खबरें

सभी देखें

विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें

ये खबरें भी पढ़ें