,

CM धामी से विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने की भेंट, इन विषयों पर हुई चर्चा

देहरादून। विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की। इस दौरान प्रदेश से जुड़े विभिन्न समसामयिक विषयों के साथ ही कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के विकास एवं जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। भेंट के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

देहरादून। विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की। इस दौरान प्रदेश से जुड़े विभिन्न समसामयिक विषयों के साथ ही कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के विकास एवं जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

भेंट के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने मुख्यमंत्री के समक्ष कोटद्वार को जिला बनाए जाने की मांग को पुनः प्रमुखता से रखा। उन्होंने कहा कि कोटद्वार गढ़वाल के प्रवेश द्वार के रूप में महत्वपूर्ण भौगोलिक एवं प्रशासनिक केंद्र है। क्षेत्र की बढ़ती आवश्यकताओं को देखते हुए कोटद्वार को जिला बनाए जाने से आमजन को प्रशासनिक सुविधाएं और अधिक सुगमता से उपलब्ध हो सकेंगी।

विधानसभा अध्यक्ष ने कोटद्वार के मोटर नगर में लंबे समय से लंबित मल्टीलेवल पार्किंग (गड्ढे) से जुड़े विषय को भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। उन्होंने मोटर नगर में वर्तमान स्थिति और क्षेत्र की जनता को हो रही असुविधा से मुख्यमंत्री को अवगत कराते हुए इस विषय में आवश्यक कार्रवाई एवं समाधान का आग्रह किया।

विज्ञापन
उत्तराखंड: वित्तीय प्रबंधन में श्रेष्ठ प्रदर्शन

इस अवसर पर ऋतु खण्डूडी भूषण ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को कोटद्वार आने का निमंत्रण भी दिया। उन्होंने कोटद्वार में नवनिर्मित बस अड्डे सहित क्षेत्र में पूर्ण हुई विभिन्न विकास योजनाओं के लोकार्पण एवं अन्य योजनाओं के शिलान्यास के लिए मुख्यमंत्री से कोटद्वार आने का आग्रह किया।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि कोटद्वार के विकास से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों और जनहित के विषयों को राज्य सरकार के समक्ष निरंतर रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता की आवश्यकताओं और अपेक्षाओं के अनुरूप विकास कार्यों को आगे बढ़ाना उनकी प्राथमिकता है। भेंट के दौरान प्रदेश के विभिन्न समसामयिक विषयों एवं जनहित से जुड़े अन्य मुद्दों पर भी विचार-विमर्श हुआ।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें