रुड़की में खौफनाक वारदात, भाई ने 2 बहनों को मारी गोली… दोनों की हुई मौत
रुड़की में खौफनाक वारदात, भाई ने 2 बहनों को मारी गोली… दोनों की हुई मौत
रुड़की। हरिद्वार जिले के रुड़की में एक भाई ने अपनी दो सगी बहनों का मर्डर कर दिया। रक्षाबंधन से ठीक पहले हुए इस वारदात से पुरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने देर रात ही सगी बहनों की हत्या का आरोपी भाई विक्की को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि भाई अपनी ही बहनों पर चरित्र को लेकर शक करता था। जिस वजह से उसने इस पूरी वारदात को अंजाम दिया।
जानकारी के अनुसार एक बहन कुछ दिन पहले पारिवारिक विवाद को लेकर कोतवाली भी आई थी, हालांकि एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने किसी तरह की शिकायत मिलने से इंकार किया है। वहीं बताया जा रहा है कि दोनों बहनों का मायका चुड़ियाला क्षेत्र में है। पुलिस के अनुसार अभी किसी की तरफ से तहरीर नहीं मिली है। जांच पड़ताल की जा रही है।
पहली वारदात प्रीत विहार के पास सेक्टर रोड पर हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार संगीता उर्फ शकुंतला ई-रिक्शा से कहीं जा रही थी। तभी आरोपी भाई वहां पहुंचा और बीच सड़क पर ई-रिक्शा रुकवाकर उस पर गोली चला दी। गोली लगते ही महिला लहूलुहान होकर गिर पड़ी। अचानक चली गोली से राहगीरों में भगदड़ मच गई। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। कुछ ही देर में मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।
वारदात की सूचना फैलते ही बीएसएम तिराहे, मालवीय चौक, गणेशपुर और आसपास के क्षेत्रों में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और कई स्थानों पर जाम की स्थिति बन गई। लोग एक-दूसरे से घटना की जानकारी लेने में जुट गए। इधर, पहली वारदात के बाद आरोपी सीधे सुभाषनगर पहुंचा।
यहां उसकी दूसरी बहन पुष्पा घर पर मौजूद थी। जैसे ही उसने दरवाजा खोला, आरोपी ने उस पर भी गोली दाग दी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। इसी दौरान पुष्पा का पति संदीप बाहर आया तो आरोपी ने उसे भी गोली मार दी।
