, ,

उत्तराखंड विधानसभा विशेष सत्र, महिला आरक्षण पर कांग्रेस ने किया विधानसभा का घेराव

देहरादून: 33 प्रतिशत महिला आरक्षण तत्काल लागू करने की मांग को लेकर महिला कांग्रेस ने आज विधानसभा घेराव किया। प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान ज्योति रौतेला ने कहा कि 2023 में पारित महिला आरक्षण बिल को धामी सरकार तुरंत लागू करे साथ ही…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

देहरादून: 33 प्रतिशत महिला आरक्षण तत्काल लागू करने की मांग को लेकर महिला कांग्रेस ने आज विधानसभा घेराव किया। प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

इस दौरान ज्योति रौतेला ने कहा कि 2023 में पारित महिला आरक्षण बिल को धामी सरकार तुरंत लागू करे साथ ही 2027 विधानसभा और 2029 लोकसभा चुनावों से पहले कानून अमल में लाया जाए।

उन्होंने कहा कि बिल पास हुए दो साल हो गए, लेकिन लागू नहीं हुआ। केंद्र से अपील करते हुए रौतेला ने कहा कि मोदी सरकार पूरे देश में कानून लागू करे। वही सरकार के जनगणना के तर्क पर सवाल उठाते हुए कहा कि 2023 में बिल पास होने के समय 2011 की जनगणना थी। सरकार साथ-साथ जनगणना कराए, लेकिन मौजूदा 70 विधानसभा और 543 लोकसभा सीटों पर आरक्षण लागू करे।

विज्ञापन
उत्तराखंड: वित्तीय प्रबंधन में श्रेष्ठ प्रदर्शन

ज्योति रौतेला ने कहा 2011 की जनगणना के आधार पर ही मौजूदा सीटों पर आरक्षण लागू करें। वही महिला कांग्रेस ने चेतावनी दी कि मांग पूरी न होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें