, ,

पौड़ी: नाबालिग लड़की को गर्भवती करने के आरोप में युवक गिरफ्तार

पौड़ी: दिल्ली से स्थानांतरित जीरो FIR पर पौड़ी पुलिस ने त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करते हुए नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। संवेदनशील मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत पुलिस ने तेजी दिखाते हुए आरोपी को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। पुलिस के…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

पौड़ी: दिल्ली से स्थानांतरित जीरो FIR पर पौड़ी पुलिस ने त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करते हुए नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। संवेदनशील मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत पुलिस ने तेजी दिखाते हुए आरोपी को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।

पुलिस के अनुसार, 12 मार्च 2026 को थाना राजेंद्र नगर, दिल्ली से एक जीरो FIR कोतवाली कोटद्वार स्थानांतरित की गई। शिकायत में पीड़िता ने आरोप लगाया कि ध्रुवपुर, कोटद्वार क्षेत्र में आरोपी ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए, जिसके बाद वह गर्भवती हो गई। जांच में पीड़िता के नाबालिग होने की पुष्टि होने पर मामला बेहद गंभीर हो गया।

प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली कोटद्वार में मुकदमा अपराध संख्या 56/2026 दर्ज किया गया। आरोपी के खिलाफ धारा 64(1) बीएनएस और पोक्सो अधिनियम की धारा 5(j)(2)/6 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।

विज्ञापन
उत्तराखंड: वित्तीय प्रबंधन में श्रेष्ठ प्रदर्शन

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी सर्वेश पंवार ने तुरंत सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उनके निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कोटद्वार के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई और विवेचना शुरू की गई।

जांच के दौरान पुलिस ने साक्ष्यों और सूचनाओं के आधार पर आरोपी की पहचान दिवाकर, निवासी बिजौली, सतपुली, जिला पौड़ी गढ़वाल के रूप में की। आरोपी की संलिप्तता पुष्ट होने पर पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण

ताज़ा खबरें

सभी देखें

विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें

ये खबरें भी पढ़ें