उत्तराखंड विधानसभा विशेष सत्र, महिला आरक्षण पर कांग्रेस ने किया विधानसभा का घेराव
देहरादून-हरिद्वार हाईवे पर हादसा, महिला की मौत, कई घायल
देहरादून: हरिद्वार देहरादून राजमार्ग पर रविवार रात रायवाला के समीप मोतीचूर फ्लाईओवर पर कई वाहन आपस में भिड़ गए। जिससे उनमें आग लग गई। इस घटना में एक महिला की मौत हो गई है। घटना के बाद कई किलोमीटर तक जाम लग जाने से यात्री कई घंटे परेशान रहे।
मिली जानकारी के अनुसार बीती रात होटल गोडविन के सामने मोतीचूर फ्लाई ओवर के ऊपर रायवाला से हरिद्वार की तरफ उत्तराखंड रोडवेज की बस जा रही थी। इसी दौरान उसकी टक्कर स्वराज-735 ट्रैक्टर ट्रॉली से हो गई। इसी बीच पीछे से आ रही स्कॉर्पियों भी दर्घटनाग्रस्त वाहनों से टकरा गई। जिसके चलते उसमें भी आग लग गई। बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो के सीएनजी सिलेंडर ब्लास्ट हुआ। जिसकी वजह से कार में आग लग गई। इसी के कारण अन्य वाहन भी आग की चपेट में आ गए।
जिंदा जली महिला, 15 लोग घायल
इस हादसे में एक 30 साल की महिला कुसुम की मौके पर ही मौत हो गई। तो वहीं 15 लोग घायल बताए जा रहे है। सुचना मिलते ही पुलिस व दमकल कर्मियों की टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद वाहनों में लगी आग को काबू किया गया। घायलों को भी अस्पताल भेजा गया। बताते चलें कि सभी व्यक्ति अपनी ट्रक्टर ट्राली मे झंडा मेला देहरादून से अपने घर वापस बिजनौर जा रहे थे।
