, ,

हरिद्वार: अनियंत्रित होकर गंगनहर में समाई कार, दो की मौत

हरिद्वार: उत्तराखण्ड के हरिद्वार से हादसे की खबर सामने आ रही है। शनिवार को एक तेज रफ़्तार कार अनियंत्रित होकर गंगनहर में समा गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। अनियंत्रित होकर गंगनहर में समाई कार जानकारी के अनुसार मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में राणा स्टील के पास एक तेज कार अनियंत्रित होकर गंगनहर…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

हरिद्वार: उत्तराखण्ड के हरिद्वार से हादसे की खबर सामने आ रही है। शनिवार को एक तेज रफ़्तार कार अनियंत्रित होकर गंगनहर में समा गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई।

अनियंत्रित होकर गंगनहर में समाई कार

जानकारी के अनुसार मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में राणा स्टील के पास एक तेज कार अनियंत्रित होकर गंगनहर में समा गई। हादसे की सूचना मिलते ही मंगलौर पुलिस मौके पर पहुंची। रेस्क्यू टीम ने कार में सवार दो व्यक्तियों को बाहर निकाला। लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।

रुड़की के रहने वाले हैं मृतक

पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही गाडी को बाहर निकलने के बाद कोतवाली लाया गया है। हादसे को लेकर मंगलौर सीओ अभिनय चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों मृतक रुड़की के रहने वाले हैं। मृतकों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें