देहरादून की सड़कों पर उतरा कांग्रेस का जनसैलाब, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, एक कार्यकर्ता घायल
नैनीताल और उत्तरकाशी में कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप…
नैनीताल/उत्तरकाशी। उत्तराखंड के नैनीताल और उत्तरकाशी जिले से बड़ी खबर सामने आई है। दोनों ही जगहों पर जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी है। इस धमकी के बाद पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया।
जानकारी के मुताबिक सोमवार, सुबह करीब 9:45 बजे जिला जज की मेल आईडी पर कोर्ट परिसर को बम से उड़ने की धमकी भरा संदेश प्राप्त हुआ। कहा गया था कि आपकी कोर्ट के जज के चेंबर में आरडीएक्स लगाए गए हैं। जो जल्द ही फटेंगे संदेश में तमिलनाडु में ईडब्ल्यूएस रिजर्वेशन लागू होने से रोकने और कोर्ट को 12:15 बजे तक खाली करने की बात भी कही गई थी।
जिला जज की मेल पर प्राप्त संदेश प्रसारित हुआ तो कोर्ट परिसर में हड़कंप मचा रहा। सूचना पर एसपी जगदीश चंद्र, सीओ रविकांत सेमवाल भारी पुलिस बल के साथ कोर्ट परिसर पहुंचे। कोर्ट चेम्बर खाली करने के साथ ही मुख्य प्रवेश मार्गों को बंद कर दिया गया। जहां बाहरी व्यक्तियों को चेकिंग के बाद ही भीतर प्रवेश मिला। फिलहाल डॉग स्क्वाड और बम निरोधक दस्ता परिसर के सभी कार्यालयों और कक्षों की जांच में जुटा हुआ है। एसपी ने बताया कि फिलहाल कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। परिसर की तलाशी की जा रही है।
उत्तरकाशी जिला न्यायालय में भी बम होने की सूचना पर पुलिस ने कोर्ट को खाली कराया। जिला जज गुरुबख्श सिंह सहित सभी अधिवक्ताओं को बाहर किया गया। जिला न्यायालय के आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल। बताया जा रहा है कि देहरादून से बम स्क्वॉड की टीम उत्तरकाशी पहुंचेगी, बम स्क्वॉड की जांच के बाद ही अब कोर्ट परिसर को जज व अधिवक्ताओं के लिए खोला जाएगा।
