, ,

उत्तराखंड: ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मारी कार को जोरदार टक्कर,एक की मौत; तीन घायल

ऊधम सिंह नगर । उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के किच्छा से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है,जहां एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने एक कार को जोरदार टक्कर मार दी?जिससे कार सवार महिला की मौत हो गई और तीन लोग घायल ​हो गए। जिली जानकारी के अनुसार किच्छा में शनिवार तड़के सुबह साढ़े चार…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

ऊधम सिंह नगर । उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के किच्छा से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है,जहां एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने एक कार को जोरदार टक्कर मार दी?जिससे कार सवार महिला की मौत हो गई और तीन लोग घायल ​हो गए।

जिली जानकारी के अनुसार किच्छा में शनिवार तड़के सुबह साढ़े चार बजे दिल्ली से कार में सवार महिला समेत चार लोग नेपाल जा रहे थे,लेकिन तभी किच्छा के पास सितारगंज रोड पर गलत दिशा से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कार को टक्कर मार दी। जिसमें नेपाल निवासी 40 वर्षीय जयंती देवी की मौत हो गई। इस हादसे में नेपाल मूल की एक महिला की मौत हो गई, जबकि कार चालक समेत तीन अन्य लोग घायल हो गए।

सूचना जिलने पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और हादसे में घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया,व​हीं उनके परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें