नेपाल में हिंसा को देखते हुए, उत्तराखंड के बॉर्डर पर अलर्ट, CM धामी ने दिए ये निर्देश

 नेपाल में हिंसा को देखते हुए, उत्तराखंड के बॉर्डर पर अलर्ट, CM धामी ने दिए ये निर्देश

देहरादून। पड़ोसी देश नेपाल में सोशल मीडिया मंचों पर लगाए गए प्रतिबंध के खिलाफ हिंसक प्रदर्शनों के चलते भारत-नेपाल सीमा से सटे उत्तर प्रदेश के सात जिलों में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद कर दिया गया है। नेपाल की राजधानी काठमांडू सहित विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे उग्र प्रदर्शनों के मद्देनजर भारत ने सीमा पर हाई अलर्ट जारी किया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नेपाल से लगी सीमाओं की सुरक्षा को लेकर समीक्षा बैठक की. जिसमें उन्होंने कई अहम दिशा निर्देश दिए। बता दें कि नेपाल, उत्तराखंड से सटा हुआ देश है। नेपाल के साथ उत्तराखंड लंबी सीमाएं साझा करता है। जिसमें पिथौरागढ़, चंपावत, उधम सिंह नगर जिले शामिल हैं। जो नेपाल बॉर्डर से लगे हुए हैं। इन जिलों की बॉर्डर से दोनों मुल्कों के नागरिक आवाजाही करते हैं। यहां से व्यापार से लेकर रोजगार आदि के लिए दोनों देशों के लोग आते जाते हैं। इतना ही नहीं दोनों देशों के बीच रोटी-बेटी का रिश्ता भी माना जाता है। क्योंकि, उत्तराखंड की बेटियां नेपाल में ब्याह करती हैं तो वहां की बेटियां भी यहां आकर शादी करती हैं। तमाम संस्कृति भी करीबन मिलते जुलते हैं। दोनों देशों के बीच बॉर्डर से आवाजाही होती है।

दोनों देशों की सीमाओं को नदियां विभाजित है। इन पुलों के जरिए ही यहां के लोग वहां जाते हैं और वहां के लोग यहां आते हैं। ये पुल खास मौकों पर बंद भी कर दिए जाते हैं। खासकर जब भारत या नेपाल में चुनाव हो तो बॉर्डर को निर्धारित समय के लिए बंद कर दिया जाता है। कोरोनाकाल में भी बॉर्डर सील कर दिया गया था। इसके अलावा आपात स्थिति या तनाव के माहौल पैदा होने पर बॉर्डर बंद कर दिए जाते हैं। बॉर्डर पर एसएसबी की ओर से सघन चेकिंग की जाती है। नेपाल से बड़ी संख्या में लोग रोजगार के लिए भारत का रुख करते हैं। उत्तराखंड में काफी संख्या में नेपाल से लोग आते हैं। वहीं, नेपाल में उपजे हिंसक और तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए उत्तराखंड सरकार अलर्ट मोड पर आ गई है।

सीएम धामी ने कहा कि सीमांत क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणों, स्थानीय ग्राम समितियों, पुलिस बल और वन विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर सामूहिक भागीदारी से निगरानी व्यवस्था को सशक्त बनाया जाए। सीमाओं से लगे प्रवेश मार्गों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए। सीमा पार से होने वाले आवागमन पर विशेष सतर्कता बरती जाए।

Khabri Bhula

Related post