, ,

देहरादून: स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने दबोचे 4 आरोपी

देहरादून। राजधानी देहरादून में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे अनैतिक देह व्यापार के गोरखधंधे का भंडाफोड़ हुआ है। एसएसपी देहरादून को मिली गोपनीय सूचना पर ये कार्रवाई हुई है। पुलिस ने मौके से आठ युवतियों का रेस्क्यू किया है। एसएसपी अजय सिंह को सूचना मिली कि चकराता रोड स्थित एक स्पा सेंटर में…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

देहरादून। राजधानी देहरादून में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे अनैतिक देह व्यापार के गोरखधंधे का भंडाफोड़ हुआ है। एसएसपी देहरादून को मिली गोपनीय सूचना पर ये कार्रवाई हुई है। पुलिस ने मौके से आठ युवतियों का रेस्क्यू किया है।

एसएसपी अजय सिंह को सूचना मिली कि चकराता रोड स्थित एक स्पा सेंटर में मसाज की आड़ में अनैतिक देह व्यापार संचालित किया जा रहा है। सूचना पर एसएसपी ने एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट देहरादून को एक्शन के निर्देश दिए। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और कोतवाली कैंट की संयुक्त टीम ने चकराता रोड स्थित स्पा एंड सैलून सेंटर में छापेमारी की कार्रवाई की।

छापेमारी के दौरान पुलिस टीम को स्पा सेंटर के अलग-अलग कमरों में 2 पुरुष व 2 महिलाएं आपत्तिजनक स्थिति में मिलीं। उनके पास से पुलिस को आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है।

विज्ञापन
उत्तराखंड: वित्तीय प्रबंधन में श्रेष्ठ प्रदर्शन

पुलिस टीम ने मौके से स्पा सेंटर से 4 आरोपी अनुज सिंह (मालिक), सागर चौधरी (संचालक), अभय नयन (ग्राहक) और विपिन धनखड़ (ग्राहक) को गिरफ्तार किया, साथ ही स्पा सेंटर में कार्यरत 8 पीड़िताओं को रेस्क्यू कर उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया। आरोपियों के खिलाफ कोतवाली कैंट में अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण

ताज़ा खबरें

सभी देखें

विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें

ये खबरें भी पढ़ें