ऋषिकेश ट्रांजिट कैंप में श्रद्धालु की मौत…

ऋषिकेश। चारधाम यात्रा के लिए ऋषिकेश पंहुचे एक श्रद्धालु की अचानक मौत हो गई। मौत की वजह दिल का दौरा पड़ना बताया जा रहा है। प्रशासन ने शव का पंचनामे की कर्यवाही कर ली है। उपजिलाधिकारी योगेश मेहरा ने बताया राजस्थान निवासी लातूर लाल पुत्र भंवर लाल निवासी ग्राम किशनपुर नया गांव कोटा राजस्थान अपने…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

ऋषिकेश। चारधाम यात्रा के लिए ऋषिकेश पंहुचे एक श्रद्धालु की अचानक मौत हो गई। मौत की वजह दिल का दौरा पड़ना बताया जा रहा है। प्रशासन ने शव का पंचनामे की कर्यवाही कर ली है।

उपजिलाधिकारी योगेश मेहरा ने बताया राजस्थान निवासी लातूर लाल पुत्र भंवर लाल निवासी ग्राम किशनपुर नया गांव कोटा राजस्थान अपने परिजनों के चारधाम यात्रा पर आया था। आज सुबह वह रजिस्ट्रेशन के लिए ट्रांजिट कैंप ऋषिकेश पहुंचे थे। सुबह कुर्सी में बैठे हुए थे। तभी अचानक वे कुर्सी से नीचे गिर गए। मौके पर मौजूद प्रशासन की टीम ने तत्काल उनको उपचार के लिए राजकीय अस्पताल ऋषिकेश भिजवाया. जहां पर चिकित्सकों ने लातूर लाल को मृत घोषित कर दिया।

उपजिलाधिकारी ने बताया प्रथम दृष्टया मृत्यु का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। फिलहाल शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। परिजन मौके पर मौजूद हैं। पुलिस शव के पंचायत नामे की कार्यवाही के बाद इसे पोस्टमार्टम के लिए AIIMS भेजेगी।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण

ताज़ा खबरें

सभी देखें

विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें

ये खबरें भी पढ़ें