केदारनाथ धाम पैदल मार्ग पर गई दो यात्रियों की जान

केदारनाथ: केदारनाथ धाम की यात्रा पर आए महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश के दो यात्रियों की जान चली गई, डॉक्टरों ने जताई है हार्ट अटैक आशंका । मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सुबह लगभग 4 बजे यात्री गणेश कुमार शोभालाल गुप्ता (66), निवासी श्रीकृष्णा नगर, हुड्को, सीडको कॉलोनी औरंगाबाद, महाराष्ट्र पैदल मार्ग से धाम के…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

केदारनाथ: केदारनाथ धाम की यात्रा पर आए महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश के दो यात्रियों की जान चली गई, डॉक्टरों ने जताई है हार्ट अटैक आशंका ।

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सुबह लगभग 4 बजे यात्री गणेश कुमार शोभालाल गुप्ता (66), निवासी श्रीकृष्णा नगर, हुड्को, सीडको कॉलोनी औरंगाबाद, महाराष्ट्र पैदल मार्ग से धाम के लिए रवाना हुए। गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर अचानक तबीयत बिगड़ने से दो बुजुर्ग यात्रियों की मौत हो गई। डॉक्टरों ने हार्टअटैक के कारण मौत की आशंका जताई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग भेज दिया है।

दूसरी तरफ पूर्वाह्न 11 बजे पैदल मार्ग थारू कैंप के समय एक बुजुर्ग यात्री बेहोशी की हालत में मिले। वह गौरीकुंड बड़े गेट से कुछ ही दूर चले थे कि वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गए। उनके साथ के लोगों ने अन्य की मदद से पुलिस और आपदा प्रबंधन को सूचना दी। डीडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और बुजुर्ग को गौरीकुंड अस्पताल पहुंचाया यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने मौत का कारण संभवत: हार्टअटैक बताया है।

विज्ञापन
उत्तराखंड: वित्तीय प्रबंधन में श्रेष्ठ प्रदर्शन

लेखक के बारे में

One response to “केदारनाथ धाम पैदल मार्ग पर गई दो यात्रियों की जान”

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण

ताज़ा खबरें

सभी देखें

विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें

ये खबरें भी पढ़ें