, ,

चारधाम यात्रा: मुखबा से गंगोत्री के लिए रवाना होगी मां गंगा की डोली, कल खुलेंगे धाम के कपाट

देहरादून। चारधाम यात्रा अक्षय तृतीया यानी 30 अप्रैल से शुरु होंगी। 6 नवंबर तक चलने वाली यात्रा के लिए 20 लाख से ज्यादा श्रद्धालु अब तक रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। मां गंगा की भोगमूर्ति विग्रह डोली मुखबा गांव से आज दोपहर 11:57 बजे अभिजीत मूहूर्त में गंगोत्री धाम के लिए रवाना हुई। ढोल दमाऊं, सेना…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

देहरादून। चारधाम यात्रा अक्षय तृतीया यानी 30 अप्रैल से शुरु होंगी। 6 नवंबर तक चलने वाली यात्रा के लिए 20 लाख से ज्यादा श्रद्धालु अब तक रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। मां गंगा की भोगमूर्ति विग्रह डोली मुखबा गांव से आज दोपहर 11:57 बजे अभिजीत मूहूर्त में गंगोत्री धाम के लिए रवाना हुई। ढोल दमाऊं, सेना के बैंड की धुनों और जयकारों के साथ मां गंगा की डोली छह माह के लिए गंगोत्री धाम के लिए रवाना हुई। वहीं मां गंगा को विदा करने समेश्वर देवता की देवडोली भी धाम तक जाएगी।

इस मौके पर स्थानीय ग्रामीणों ने मां गंगा को कल्यो और फाफ़रे का भोग चढा कर विदा किया। वहीं चारधाम यात्रियों के स्वागत के लिए गंगोत्री धाम का बाजार पूरी तरह सज चुका है। मां गंगा की विग्रह डोली रात्री मे भैरो घाटी मे रात्री विश्राम करेगी। बुधवार सुबह अक्षय तृतिया पर मां गंगा की डोली गंगोत्री धाम पहुंचेगी। वहां पर विधिविधान के साथ सुबह 10:30 मिनिट पर गंगोत्री धाम के कपाट 6 माह के लिए खोल दिए जाएंगे।

स्थानीय ग्रामीणों ने मां गंगा को नम आंखों के साथ बेटी की तरह कल्यो और फाफरे का भोग लगाकर विदा किया। तीर्थ पुरोहित राजेश सेमवाल ने बताया कि मां गंगा की भोगमूर्ति विग्रह डोली में स्थानीय वाद्य यंत्रों और आर्मी बैंड के साथ गंगोत्री धाम के लिए रवाना हुई। मां गंगा की डोली करीब 25 किमी पैदल चलकर धाम में पहुंचती है।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण

ताज़ा खबरें

सभी देखें

विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें

ये खबरें भी पढ़ें