, ,

उत्तराखंड: गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, 8 घायल 

श्रीनगर/पौड़ी। उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आए दिन सड़क हादसों में लोगों की जान जा रही है। वहीं पौड़ी जनपद के अंतर्गत आने वाले पैठाणी में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हो गए।…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

श्रीनगर/पौड़ी। उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आए दिन सड़क हादसों में लोगों की जान जा रही है। वहीं पौड़ी जनपद के अंतर्गत आने वाले पैठाणी में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हो गए।

मिलीं जानकारी के अनुसार पौड़ी जिले के पैठाणी चौरीखाल मोटर मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में कार चालक धर्मेंद्र चौधरी (45 वर्ष), निवासी बिजनौर, उत्तर प्रदेश की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। धर्मेंद्र पेशे से ड्राइवर था, जबकि घटना में आठ लोग बुरी तरह घायल हो गए।

वहीं सूचना पाकर पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों ने मौके पर घायलों को खाई से बाहर निकाल कर तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है, पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम छाया हुआ है।

लेखक के बारे में

4 responses to “उत्तराखंड: गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, 8 घायल ”

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण

ताज़ा खबरें

सभी देखें

विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें

ये खबरें भी पढ़ें