, ,

चारधाम यात्रा: बदरीनाथ- केदारनाथ के लिए रजिस्ट्रेशन फुल, ऐसे कर सकते हैं अब पंजीकरण

देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2025 को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। बता दें केदारनाथ और बदरीनाथ धाम के लिए मई तक के ऑनलाइन पंजीकरण के सभी स्लॉट फुल हो चुके हैं। अब श्रद्धालुओं को 28 अप्रैल से शुरू होने वाले ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन का इंतजार करना होगा। सरकारी आंकड़ों के…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2025 को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। बता दें केदारनाथ और बदरीनाथ धाम के लिए मई तक के ऑनलाइन पंजीकरण के सभी स्लॉट फुल हो चुके हैं। अब श्रद्धालुओं को 28 अप्रैल से शुरू होने वाले ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन का इंतजार करना होगा।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, अब तक चारधाम यात्रा के लिए 20 लाख से ज्यादा पंजीकरण हो चुके हैं। इसमें केदारनाथ धाम के लिए 6.82 लाख, बदरीनाथ धाम के लिए 6.01 लाख, गंगोत्री के लिए 3.55 लाख और यमुनोत्री के लिए 3.24 लाख श्रद्धालु पंजीकरण करा चुके हैं। हालांकि गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अभी भी जारी है, ऐसे में जिन श्रद्धालुओं ने अब तक पंजीकरण नहीं कराया है, उनके पास इन दो धामों के लिए अवसर शेष है।

28 अप्रैल से सुबह 7 बजे से ऑफलाइन पंजीकरण की सुविधा विभिन्न केंद्रों पर शुरू की जाएगी, जिससे उन लोगों को राहत मिलेगी जो किसी वजह से ऑनलाइन पंजीकरण नहीं करा सके। बता दें कि चारधाम यात्रा का शुभारंभ 30 अप्रैल से हो रहा है। इसी दिन यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे, जबकि केदारनाथ के कपाट 2 मई और बदरीनाथ के कपाट 4 मई को खुलेंगे।

लेखक के बारे में

3 responses to “चारधाम यात्रा: बदरीनाथ- केदारनाथ के लिए रजिस्ट्रेशन फुल, ऐसे कर सकते हैं अब पंजीकरण”

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण

ताज़ा खबरें

सभी देखें

विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें

ये खबरें भी पढ़ें