उत्तराखंड: फोटो खींचते समय गंगा में डूबा किशोर

ऋ​षिकेश। उत्तराखंड के देहरादून जिले के ऋषिकेश में अपने छोटे भाई के सा​थ घूमने आए एक किशोर की फोटो खींचते समय गंगा में डूबने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार बालावाला धोड़ा फैक्टरी निवासी अभय(17) पुत्र कमल सिंह भंडारी अपने छोटे भाई अखिल के सा​थ ऋषिकेश घूमने के लिए आया था। लेकिन थोड़ी…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

ऋ​षिकेश। उत्तराखंड के देहरादून जिले के ऋषिकेश में अपने छोटे भाई के सा​थ घूमने आए एक किशोर की फोटो खींचते समय गंगा में डूबने से मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार बालावाला धोड़ा फैक्टरी निवासी अभय(17) पुत्र कमल सिंह भंडारी अपने छोटे भाई अखिल के सा​थ ऋषिकेश घूमने के लिए आया था। लेकिन थोड़ी देर घूमने के बाद दोनो भाई करीब शाम 5 बजे मस्तराम घाट के समीप गंगा किनारे पास फोटो खींचने के लिए रूके,मगर तभी एक बड़े से पत्थर पर से उसका पैर फिसला और वह गंगा में जा गिरा। जिसमें डूबने से उसकी मौत हो गई।

सूचना मिलने पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहंचकर रेस्क्यू कर अभय को बाहर निकाला और एम्स में ले गए, जहां डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने छोटे भाई अखिल से पूछताछ कर हादसे खबर परिजनो का देकर शव उन्हें सौंप दिया।

लेखक के बारे में

16 responses to “उत्तराखंड: फोटो खींचते समय गंगा में डूबा किशोर”

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण

ताज़ा खबरें

सभी देखें

विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें

ये खबरें भी पढ़ें