उत्तराखंड के तीन जिलों में बारिश के आसार, जानें मौसम का हाल

देहरादून। उत्तराखंड में हाल के दिनों में मौसम में काफी बदलाव देखा गया है। इन दिनों राज्य के पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी के कारण ठंड में वृद्धि हुई है, वहीं मैदानी क्षेत्रों में तेज धूप के कारण उमस बढ़ने लगी है। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी किए पूर्वानुमान…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

देहरादून। उत्तराखंड में हाल के दिनों में मौसम में काफी बदलाव देखा गया है। इन दिनों राज्य के पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी के कारण ठंड में वृद्धि हुई है, वहीं मैदानी क्षेत्रों में तेज धूप के कारण उमस बढ़ने लगी है।

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार 19 मार्च को चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। हालांकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो 22 मार्च तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क बना रहेगा। चटख धूप खिलने से पारे में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

बता दें राजधानी देहरादून में अधिकतम तापमान 28°C और न्यूनतम 15°C रहने का अनुमान है, जबकि नैनीताल में यह 18°C तक पहुंच सकता है और रात में 12°C तक गिर सकता है। वहीं रुद्रप्रयाग में तापमान 29°C तक जा सकता है, जबकि रात में यह 10°C तक गिर सकता है। इसके अलावा चमोली में मौसम ठंडा रहेगा. अधिकतम तापमान 8°C और न्यूनतम -3°C तक जा सकता है।

लेखक के बारे में

20 responses to “उत्तराखंड के तीन जिलों में बारिश के आसार, जानें मौसम का हाल”

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण

ताज़ा खबरें

सभी देखें

विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें

ये खबरें भी पढ़ें