उत्तराखंड: नाले में मिला युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप

हल्द्वानी। उत्तराखंड के हल्द्वानी के मछली बाजार स्थित गांधी नगर नाले में सोमवार सुबह एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव की हालत देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह कई दिन पुराना हो सकता है। मामले की जानकारी देते हुए सीओ नितिन लोहनी ने बताया कि शव…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

हल्द्वानी। उत्तराखंड के हल्द्वानी के मछली बाजार स्थित गांधी नगर नाले में सोमवार सुबह एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव की हालत देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह कई दिन पुराना हो सकता है।

मामले की जानकारी देते हुए सीओ नितिन लोहनी ने बताया कि शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम को तत्काल मौके पर भेजा गया। पुलिस की टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं, साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक की उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष के बीच लग रही है।

पुलिस हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के असल कारणों का खुलासा हो पाएगा।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण

ताज़ा खबरें

सभी देखें

विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें

ये खबरें भी पढ़ें