,

उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ने रिक्शे को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत

ऋषिकेश। उत्तराखंड के ऋषिकेश में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार कार ने रिक्शा सवार बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई है। हादसा इतना भयानक था कि रिक्शा चकनाचूर हो गया। जबकि, सड़क किनारे लगे दो खोखे भी बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गए। एम्स…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

ऋषिकेश। उत्तराखंड के ऋषिकेश में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार कार ने रिक्शा सवार बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई है। हादसा इतना भयानक था कि रिक्शा चकनाचूर हो गया। जबकि, सड़क किनारे लगे दो खोखे भी बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गए।

एम्स चौकी प्रभारी निखिलेश बिष्ट ने बताया कि मृतक की पहचान मोहम्मद इस्लाम (उम्र 62 वर्ष) के रूप में हुई है। मोहम्मद इस्लाम मूल रूप से मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला है। जो ऋषिकेश के बनखंडी में किराए का कमरा लेकर रहता था। कबाड़ी का काम कर गुजर बसर करता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए भेज दिया है। जबकि, कार को अपने कब्जे में ले लिया है।

वहीं, कार चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया है। पुलिस कार नंबर के आधार पर आरोपी की पहचान कर रही है।

लेखक के बारे में

83 responses to “उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ने रिक्शे को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत”

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें