रिवर्स पलायन के प्रेरणादायक उदाहरण बने गुंज्याल और नेगी: मुख्यमंत्री
उत्तराखंड के पाँच जिलों में अगले 2 दिन बरसेंगे बादल, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

देहरादून। उत्तराखंड के चकराता में सीजन की दूसरी बर्फबारी हुई, जिसे देख पर्यटक रोमांचित हुए। क्रिसमस और नए साल से पहले उत्तराखंड में ठंड बढ़ सकती है। प्रदेश में पाला पड़ने और शीत लहर चलने के कारण लोगों को हाड़ कंपाती ठंड का सामना करना पड़ रहा है। उत्तराखंड में पहाड़ी इलाकों में पाला पड़ने से ठिठुरन बढ़ रही है। वहीं पाला पड़ने से किसानों की फसलों पर नुकसान हो रहा है। मौसम वैज्ञानिकों ने आज प्रदेश के पर्वतीय जिलों में बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना जताई थी।
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से 22 दिसंबर यानि आज प्रदेश के 11 जिलों में पाला पड़ने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निर्देशक विक्रम सिंह ने जानकारी दी है कि आज प्रदेश के देहरादून, रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, पौड़ी, टिहरी, चंपावत, अल्मोड़ा, नैनीताल, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में पाला पड़ने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं हरिद्वार और उधम सिंह नगर में कोहरा छाए रहने के आसार हैं।
मौसम विज्ञान के साप्ताहिक पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश के पिथौरागढ़ ,बागेश्वर, उत्तरकाशी , चमोली और रुद्रप्रयाग जनपदों में 23 और 24 दिसंबर को हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है, वहीं 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने के आसार हैं। उसके बाद फिर 27 और 28 दिसम्बर को पहाड़ से लेकर मैदान तक झमाझम बारिश की संभावना है और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के भी हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 31 दिसम्बर से पहले प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने और पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फ़बारी और बारिश के आसार हैं।