उत्तराखंड में समूह-ग के 4,855 पदों पर भर्ती का कैलेंडर जारी, यहां पढ़ें

 उत्तराखंड में समूह-ग के 4,855 पदों पर भर्ती का कैलेंडर जारी, यहां पढ़ें

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने राज्य में समूह-ग के 4,855 पदों पर भर्ती का नया कैलेंडर जारी कर दिया है। इस कैलेंडर में विभिन्न विभागों में समूह-ग की 16 भर्तियों की प्रस्तावित परीक्षा तिथियां शामिल की गई हैं।

इनमें से कई भर्तियां नई हैं और आगामी महीनों में निकाली जाएंगी। इसमें वन दरोगा, पुलिस कांस्टेबल, फॉरेस्ट गार्ड, कनिष्ठ सहायक जैसी बड़ी भर्तियां भी शामिल हैं। आयोग के सचिव सुरेंद्र सिंह रावत ने बताया, परीक्षा कैलेंडर के हिसाब से भर्तियां कराई जाएंगी। बताया, ये सभी परीक्षा तिथियां संभावित हैं। इनमें परिवर्तन भी हो सकता है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png

Khabri Bhula

Related post