, ,

हरिद्वार: छोटे भाई ने बड़ी बहन का रेता गला, प्रेम प्रसंग को लेकर खौला खून

हरिद्वार। मंगलौर से एक दिल दहला देनी वाली घटना सामने आई है। जहां बहन के प्रेमी से मोबाइल पर बात करने से नाराज भाई ने उसकी चाकू से गला काटकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

2 minutes

पढ़ने का समय

हरिद्वार। मंगलौर से एक दिल दहला देनी वाली घटना सामने आई है। जहां बहन के प्रेमी से मोबाइल पर बात करने से नाराज भाई ने उसकी चाकू से गला काटकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, मंगलौर कस्बे के मोहल्ला मलानपुरा निवासी शाईस्ता उर्फ फिजा (24) का अपने पड़ोस में ही एक युवक से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी भनक परिजनों को लग गई थी। परिजनों ने उसके युवक से बातचीत करने पर पाबंदी लगा दी थी। बताया जा रहा है कि रविवार की शाम युवती की मां किसी काम से अपनी रिश्तेदारी में गई थी। जबकि घर पर उसके दो भाई और एक बहन थी। रात में वह चोरी छिपे अपने प्रेमी से मोबाइल पर बात कर रही थी। जिसे उसके छोटे भाई अमन ने पकड़ लिया था।

प्रेमी से बात करने से नाराज अमन ने अपनी बहन की चाकू से गला काटकर हत्या कर दी। साथ ही घर में मौजूद अपने भाई और बहनों से घटना के बारे में किसी को भी नहीं बताने की बात कही। युवक ने मोबाइल पर घटना जानकारी अपनी मां को दी। इस पर सोमवार की सुबह मां घर पहुंची तो बेटी के शव को देखकर शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो उन्होंने दरवाजा बंद कर लिया।

विज्ञापन
उत्तराखंड: वित्तीय प्रबंधन में श्रेष्ठ प्रदर्शन

बताया जा रहा है कि पड़ोसियों ने करीब एक बजे अनहोनी होने का शक होने पर सूचना पुलिस को दी। सूचना पर कोतवाली प्रभारी शांति कुमार मौके पर पहुंचे तो हत्या का पता चला। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण

ताज़ा खबरें

सभी देखें

विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें

ये खबरें भी पढ़ें