,

ऋषिकेश में जन्माष्टमी के दिन विदेशी महिला के साथ छेड़छाड़, आरोपी युवक गिरफ्तार

ऋषिकेश। लक्ष्मणझूला क्षेत्र में विदेशी महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि बीती जन्माष्टमी पर घूमने आई एक महिला से एक युवक ने सरेराह छेड़छाड़ की। जिसके बाद शिकायत मिलने पर पुलिस ने महिला से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को हिरासत में लेकर चालाना किया गया। लक्ष्मण झूला थाना…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

ऋषिकेश। लक्ष्मणझूला क्षेत्र में विदेशी महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि बीती जन्माष्टमी पर घूमने आई एक महिला से एक युवक ने सरेराह छेड़छाड़ की। जिसके बाद शिकायत मिलने पर पुलिस ने महिला से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को हिरासत में लेकर चालाना किया गया।

लक्ष्मण झूला थाना पुलिस के मुताबिक आयरलैंड निवासी एक महिला ने पुलिस को सूचना दी कि वह जन्माष्टमी पर अपने साथियों के साथ घूमने के लिए आई है। वो थाना क्षेत्र अंतर्गत एक आश्रम में रुकी हुई है। दोपहर के समय एक युवक ने पहले उसे बुरी नजर से देखा। फिर अचानक उसने उसके साथ छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। किसी तरह वह युवक के चंगुल से बचकर भाग निकली और अपने साथियों के पास पहुंची। जिसके बाद सूचना देकर पुलिस को मौके पर बुलाया। पुलिस ने पूछताछ करने के बाद मामले में लिखित शिकायत ली और आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

लक्ष्मण झूला थाना प्रभारी निरीक्षक रवि सैनी ने बताया कि आरोपी की पहचान किमसार यमकेश्वर जिला पौड़ी गढ़वाल निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने अपनी जांच शुरू करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया। आरोपी नशे की हालत में था, जिसकी पुष्टि मेडिकल रिपोर्ट में हुई थी। पुलिस ने आरोपी का चालान करने के बाद अगले दिन उसको उसके परिवार के सुपुर्द कर दिया। उन्होंने बताया कि छेड़छाड़ की धाराओं में 7 साल से कम की सजा का प्रावधान है। यही कारण है कि आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया। पुलिस फिलहाल इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

लेखक के बारे में

One response to “ऋषिकेश में जन्माष्टमी के दिन विदेशी महिला के साथ छेड़छाड़, आरोपी युवक गिरफ्तार”

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण

ताज़ा खबरें

सभी देखें

विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें

ये खबरें भी पढ़ें