, ,

देहरादून: जंगल में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, पुलिस जुटी जांच में

देहरादून। राजधानी देहरादून से बड़ी खबर सामने आई है। यहां रायपुर क्षेत्र के ओखला गांव के जंगल में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। जिसके बाद से गांव में सनसनी फैल गई। मिली जानकारी के अनुसार अजय डोभाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य द्वारा थाना रायपुर को सूचना दी कि ओखला गांव के जंगल…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

देहरादून। राजधानी देहरादून से बड़ी खबर सामने आई है। यहां रायपुर क्षेत्र के ओखला गांव के जंगल में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। जिसके बाद से गांव में सनसनी फैल गई।

मिली जानकारी के अनुसार अजय डोभाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य द्वारा थाना रायपुर को सूचना दी कि ओखला गांव के जंगल में एक व्यक्ति का शव पेड से लटका हुआ है। उक्त सूचना पर तत्काल रायपुर पुलिस मौके पर पहुंची तो एक व्यक्ति का शव पेड से लटक हुआ मिला। पुलिस ने मृतक के शव को नीचे उतारकर मृतक की शिनाख्त शुरू की।

जांच में मृतक की पहचान गौरव डोभाल (28) पुत्र भरोसेलाल निवासी सरकारी जंगलात कालोनी किद्दूवाला के रूप में हुई। जो कि पिछले एक महीने से गुमशुदा चल रहा था। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी भी दर्ज करवाई थी। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही प्रथम दृष्टया मृतक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किया जाना प्रतीत हो रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें