, ,

उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में बारिश के साथ बर्फबारी के आसार

देहरादून। प्रदेश में लगातार मौसम का मिजाज बदलता जा रहा है, कभी धूप तो कभी आसमान में घनघोर बादल छाए हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं मौसम विभाग ने आज फिर उत्तराखंड के पांच जिलों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया है, साथ ही येलो अलर्ट जारी किया। मौसम विज्ञान केंद्र का अनुमान है…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

देहरादून। प्रदेश में लगातार मौसम का मिजाज बदलता जा रहा है, कभी धूप तो कभी आसमान में घनघोर बादल छाए हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं मौसम विभाग ने आज फिर उत्तराखंड के पांच जिलों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया है, साथ ही येलो अलर्ट जारी किया।

मौसम विज्ञान केंद्र का अनुमान है कि मंगलवार को देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर व पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है। मौसम विभाग ने इन जनपदों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार इन जनपदों के कुछ हिस्सों में बिजली चमकने और गर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

उधर दूसरी तरफ मैदानी जनपदों में मौसम साफ रहने की संभावना है हालांकि कुछ जिलों में आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। लेकिन इन सभी के बीच मैदानी जिलों में बारिश की संभावना नजर नहीं आ रही है। देहरादून जिले में तापमान को लेकर भविष्यवाणी करते हुए मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि आज अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक देहरादून में रह सकता है। पर्वतीय जनपदों में बारिश और बर्फबारी के कारण इसका असर आसपास के क्षेत्र में तापमान पर भी पड़ सकता है।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण

ताज़ा खबरें

सभी देखें

विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें

ये खबरें भी पढ़ें