, ,

विजय दिवस : शहीद स्मारक पहुंचे सीएम धामी, शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विजयदिवस के अवसर पर गांधी पार्क स्थित शहीद स्मारक पर शहीद नायकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने शहीदों को याद करते हुए कहा कि यह देश कभी उन वीर सपूतों के योगदान को नहीं भूल सकता, जिन्होंने अपना बलिदान दिया है। बता दें हर साल की तरह 16…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विजयदिवस के अवसर पर गांधी पार्क स्थित शहीद स्मारक पर शहीद नायकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने शहीदों को याद करते हुए कहा कि यह देश कभी उन वीर सपूतों के योगदान को नहीं भूल सकता, जिन्होंने अपना बलिदान दिया है।

बता दें हर साल की तरह 16 दिसंबर को विजय दिवस मनाया जाता है। सीएम धामी ने विजय दिवस के मौके पर गांधी पार्क में स्थित शहीद स्मारक में पहुंचकर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। बता दें सीएम धामी आज शहीदों के परिजनों को भी सम्मानित करेंगे। 1971 की ऐतिहासिक जीत की खुशी आज भी हर देशवासी के मन को उमंग से भर देती है। इस दिन को याद कर हम लोग विजय दिवस के रूप में मनाते हैं। यह वही दिन है जब भारत ने पाकिस्तान के दांत खट्टे किए थे। आज का दिन सैनिकों के शौर्य को सलाम करने का दिन है।

लेखक के बारे में

One response to “विजय दिवस : शहीद स्मारक पहुंचे सीएम धामी, शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि”

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें