, ,

मसूरी में स्कूटी समेत खाई में जा गिरी युवती, मौत

मसूरी। ओल्ड मसूरी रोड पर रामतीर्थ आश्रम के पास एक युवती स्कूटी समेत गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से युवती को खाई से निकाला और अस्पताल पहुंचाया। मिली जानकारी के अनुसार युवती की पहचान रिया प्रजापति निवासी सहस्त्रधारा के रूप में हुई हैं। रिया…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

मसूरी। ओल्ड मसूरी रोड पर रामतीर्थ आश्रम के पास एक युवती स्कूटी समेत गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से युवती को खाई से निकाला और अस्पताल पहुंचाया।

मिली जानकारी के अनुसार युवती की पहचान रिया प्रजापति निवासी सहस्त्रधारा के रूप में हुई हैं। रिया कोठालगेट से राजपुर की ओर जा रही थी। इस दौरान रामतीर्थ आश्रम के पास रिया की स्कूटी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। स्थानीय लोगों की मदद से रिया को खाई से निकाल कर दून अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उपचार के दौरान युवती की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि उक्त स्थान पर तीव्र बैंड है। यहां पर लगभग तीन सालों से पुस्ता टूटा हुआ है। जिसकी अब तक प्रशासन द्वारा मरम्मत नहीं की गई है। इससे पहले भी इस जगह पर कई वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं। लेकिन लोक निर्माण विभाग द्वारा अब तक इसकी सुध नहीं ली गई है।

विज्ञापन
उत्तराखंड: वित्तीय प्रबंधन में श्रेष्ठ प्रदर्शन

वहीं जानकारी देते हुए स्थानीय निवासी सुल्तान सिंह ने बताया कि यहां पर हर माह वाहन दुर्घटनाग्रस्त होते रहते हैं। लोक निर्माण विभाग को कई बार इस संबंध में पत्र भी दिया गया है। लेकिन बजट का रोना रोते हुए विभाग ने अब तक इसकी मरम्मत नहीं की है। घटना के बाद से स्थानीय लोगों में भारी रोष है।

लेखक के बारे में

2 responses to “मसूरी में स्कूटी समेत खाई में जा गिरी युवती, मौत”

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें