,

उत्तराखंड- हाथी ने युवक को पटक-पटककर मार डाला

ऋषिकेश। तीर्थनगरी ऋषिकेश में जंगली जानवरों की धमक कम होने का नाम नहीं ले रही है। वहीं अब लक्ष्मणझूला थाना क्षेत्र में नीलकंठ रोड पर हाथी ने एक व्यक्ति को पटक पटक कर मार डाला। यही नहीं हाथी ने एक कार और झोपड़ी नुमा अस्थायी दुकान को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

ऋषिकेश। तीर्थनगरी ऋषिकेश में जंगली जानवरों की धमक कम होने का नाम नहीं ले रही है। वहीं अब लक्ष्मणझूला थाना क्षेत्र में नीलकंठ रोड पर हाथी ने एक व्यक्ति को पटक पटक कर मार डाला। यही नहीं हाथी ने एक कार और झोपड़ी नुमा अस्थायी दुकान को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस मृतक की शिनाख्त करने के प्रयास में जुट गई है।

बता दें कि लक्ष्मण झूला थाना पुलिस को सुबह स्थानीय लोगों ने पटना वाटरफॉल के पास हाथी के एक युवक को मारने की सूचना दी। कई लोगों ने आसपास हाथी को घूमते हुए भी देखा। थाना प्रभारी विनोद सिंह गुसाईं ने बताया कि सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। बताया कि युवक की उम्र 35 वर्ष के आसपास थी। उसके सिर पर गंभीर चोट लगी थी। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

वहीं घटना की जानकारी राजाजी टाइगर रिजर्व के अधिकारियों को भी दे दी गई है। घटना के वक्त हाथी को देख नीलकंठ जाने वाले वाहनों के पहिए भी थम गए। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस ने गरुड़चट्टी पर ही कुछ देर के लिए वाहनों को रोक दिया। बता दें कि हाथी के हमले में मौत की ये कोई पहली घटना नहीं है। ऐसी कई घटनाएं पूर्व में भी हो चुकी हैं।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण

ताज़ा खबरें

सभी देखें

विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें

ये खबरें भी पढ़ें