, ,

उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग ने निकाली 1564 पदों पर सीधी भर्ती, जल्द करें आवेदन

देहरादून। लंबे समय से सरकारी भर्ती का इंतजार कर रही उत्तराखंड के युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग उत्तराखंड के अंतर्गत नर्सिंग अधिकारी (महिला/ पुरुष) के रिक्त 1564 पदों पर सीधी भर्ती द्वारा चयन के लिए विज्ञप्ति जारी कर दी है। चिकित्सा स्वास्थ्य…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

देहरादून। लंबे समय से सरकारी भर्ती का इंतजार कर रही उत्तराखंड के युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग उत्तराखंड के अंतर्गत नर्सिंग अधिकारी (महिला/ पुरुष) के रिक्त 1564 पदों पर सीधी भर्ती द्वारा चयन के लिए विज्ञप्ति जारी कर दी है। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, उत्तराखण्ड में समूह ग के अन्तर्गत नर्सिंग अधिकारी ( महिला/पुरुष) के पद हेतु रिक्तियों की कुल संख्या 1564 है। रिक्तियों की संख्या घट-बढ़ सकती है।

चयन बोर्ड के अध्यक्ष डा. डीएस रावत ने बताया कि नर्सिंग अधिकारी के 80 प्रतिशत पद महिला उम्मीदवारों और 20 प्रतिशत पद पुरुष उम्मीदवारों से भरे जाएंगे। कुल उपलब्ध रिक्त पदों में से 70 प्रतिशत पद नर्सिंग में डिप्लोमाधारक उम्मीदवारों और 30 प्रतिशत पद नर्सिंग में डिग्रीधारक उम्मीदवारों से बनी मेरिट के आधार पर भरे जाएंगे। अभ्यर्थी के डिप्लोमा/डिग्री में कुल प्राप्त अंकों के प्रतिशत के आधार पर चयन सूची बनाई जाएगी। यदि दो या अधिक अभ्यर्थी समान अंक प्राप्त करते हैं तो जिसकी जन्मतिथि पहले होगी, उसका नाम योग्यता क्रम में पहले रखा जाएगा। प्रादेशिक सेना में कम से कम दो वर्ष की सेवा, राष्ट्रीय कैडेट कोर का बी या सी प्रमाण पत्र अधिमानी अर्हता है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11-805x1024.png

This image has an empty alt attribute; its file name is image-12.png

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें