, ,

उत्तरकाशी में भूकंप के झटके से फिर डोली धरती

उत्तरकाशी। उत्तराखंड के उत्तरकाशी में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। जानकारी के अनुसार, भूकंप के झटके तड़के 2:19 बजे महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर 3.1 तीव्रता का भूकंप आया। उत्तरकाशी में 10 दिन के अंदर भूकंप का ये दूसरा झटका महसूस किया गया है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार उत्तराखंड…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

उत्तरकाशी। उत्तराखंड के उत्तरकाशी में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। जानकारी के अनुसार, भूकंप के झटके तड़के 2:19 बजे महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर 3.1 तीव्रता का भूकंप आया। उत्तरकाशी में 10 दिन के अंदर भूकंप का ये दूसरा झटका महसूस किया गया है।

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बीती देर रात 3.1 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप आने का समय 2 बजकर 19 मिनट था। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने बताया कि भूकंप का केंद्र अक्षांश 30.87 था और देशांतर 78.19 था। भूकंप की गहराई 5 किमी दर्ज की गई। फिलहाल जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।
वहीं, नेपाल के बागलुंग में स्थानीय समयानुसार 1 और 2 बजे 4.7 और 5.3 तीव्रता के दो भूकंप के झटके महसूस किए गए है। नेपाल के राष्ट्रीय भूकंप निगरानी एवं अनुसंधान केंद्र (एनईएमआरसी) के मुताबिक, देर रात दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें