,

उत्तराखंड: कौड़ियाला में सड़क से नीचे लुढ़की कार, खाई में गिरकर चालक की मौत

श्रीनगर गढ़वाल। बदरीनाथ हाईवे पर मंगलवार सुबह एक वाहन हादसे का शिकार हो गया। एनएच-58 कौड़ियाला के पास एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई की तरफ जा गिरी। लेकिन वह पत्थर पर बीच में ही अटक गई। इस दौरान कार चालक करीब 400 मीटर गहरी खाई में गिर गया। जिससे खाई में…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

श्रीनगर गढ़वाल। बदरीनाथ हाईवे पर मंगलवार सुबह एक वाहन हादसे का शिकार हो गया। एनएच-58 कौड़ियाला के पास एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई की तरफ जा गिरी। लेकिन वह पत्थर पर बीच में ही अटक गई। इस दौरान कार चालक करीब 400 मीटर गहरी खाई में गिर गया। जिससे खाई में गिरने से कार चालक की मौत हो गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और एसडीआरएफ को दी। एसडीआरएफ ने मौके पर पहुंचकर खाई में सर्च अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने शरद शर्मा पुत्र शिव नाथ निवासी 45 गांधी रोड देहरादून का शव बरामद किया है।

देवप्रयाग थाना प्रभारी एसएचओ देवराज शर्मा ने बताया कि कार अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे लुढ़क गई। कार तो खाई में जाने से बच गई, लेकिन चालक विंड स्क्रीन तोड़ते हुए खाई में जा गिरा। वहीं परिजनों को इस घटना की जानकारी दे दी गयी​ है।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें