,

रुड़की : दो दिन पहले सगाई किसी और के साथ, फिर पूर्व प्रेमिका से कर डाला रेप!

रुड़की। किसी और युवती से अपनी सगाई के दो दिन बाद ही एक युवक ने यहां सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र में घर में घुसकर अपनी पूर्व प्रेमिका के साथ रेप कर डाला। युवती के परिजनों ने मौके पर ही आरोपी की जमकर धुनाई कर डाली। पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

रुड़की। किसी और युवती से अपनी सगाई के दो दिन बाद ही एक युवक ने यहां सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र में घर में घुसकर अपनी पूर्व प्रेमिका के साथ रेप कर डाला। युवती के परिजनों ने मौके पर ही आरोपी की जमकर धुनाई कर डाली। पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया
पुलिस के अनुसार आरोपी की नाम नदीम है। नदीम की दो दिन पहले ही सगाई हुई है। बीते रविवार की रात नदीम पड़ोस में ही पूर्व प्रेमिका के घर में घुसा और वहां कमरे में सो रही युवती को पकड़ लिया। युवती ने शोर मचाने का प्रयास किया, लेकिन नदीम ने उसका मुंह बंद कर उसके साथ रेप किया। पीड़िता के परिजनों की भी आँख खुल गई और उन्होंने मौके पर ही नदीम को पकड़ लिया। पहले तो उन्होंने नदीम की जमकर पिटाई की। फिर घटना की जानकारी पुलिस को दी। आरोपी को हिरासत में लेकर उसे कोतवाली ले आई। बताया गया है कि दोनों में पहले प्रेम-प्रसंग भी था, लेकिन कुछ समय पहले प्रेम प्रसंग समाप्त हो गया था. सिविल लाइन कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र चौहान ने बताया कि रेप के आरोपी नदीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें