,

यमुनोत्री हाईवे पर खाई में गिरी कार, पांच लोगों की मौत

उत्तरकाशी। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में कार दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी सामने आई है। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रह्मखाल के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इसमें सवार पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि एक अन्‍य गंभीर रूप से घायल है। जानकारी के अनुसार, कार में छह…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

उत्तरकाशी। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में कार दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी सामने आई है। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रह्मखाल के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इसमें सवार पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि एक अन्‍य गंभीर रूप से घायल है।

जानकारी के अनुसार, कार में छह लोग सवार थे। कार उत्तरकाशी से बड़कोट की तरफ जा रही थी। इस दौरान यमुनोत्री हाईवे पर ब्रह्मखाल के पास कार अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। मरने वालों में तीन पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। वहीं, एक मह‍िला गंभीर घायल हो गई है। एसडीआरएफ, स्थानीय पुलिस व प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। घायल महिला को उत्तरकाशी जिला चिकित्सालय लाया जा रहा है। इससे पहले आज ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे पर स्थित गूलर के पास भी हादसा हुआ था। पुल से एक कार खाई में गिर गई थी। इस हादसे में तीन कार सवारों को चोटें आई हैं, जिन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया।

लेखक के बारे में

2 responses to “यमुनोत्री हाईवे पर खाई में गिरी कार, पांच लोगों की मौत”

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें