, ,

उत्तराखंड : हादसे का शिकार हुए पुलिसकर्मी के परिजनों को सीएम धामी ने सौंपा 50 लाख का चेक

देहरादून। आज बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  स्वर्गीय कांस्टेबल प्रदीप कुमार की पत्नी दीपमाला को एचडीएफसी बैंक की ओर से 50 लाख रुपए का चेक सौंपा। यह चेक एचडीएफसी बैंक की ओर से स्वर्गीय कांस्टेबल प्रदीप कुमार की पत्नी को दिया गया।प्रदीप कुमार का वेतन अकाउंट एचडीएफसी बैंक में संचालित था, जबकि उनका…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

देहरादून। आज बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  स्वर्गीय कांस्टेबल प्रदीप कुमार की पत्नी दीपमाला को एचडीएफसी बैंक की ओर से 50 लाख रुपए का चेक सौंपा। यह चेक एचडीएफसी बैंक की ओर से स्वर्गीय कांस्टेबल प्रदीप कुमार की पत्नी को दिया गया।
प्रदीप कुमार का वेतन अकाउंट एचडीएफसी बैंक में संचालित था, जबकि उनका कोई अंशदान भी नहीं कट रहा था। गौरतलब है कि उधमसिंह नगर के निवासी कांस्टेबल प्रदीप कुमार विकासनगर क्षेत्राधिकारी कार्यालय में तैनात थे। 15 मई को उनकी दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी।
तब मुख्यमंत्री धामी ने डीजीपी अशोक कुमार को निर्देश दिए कि कुछ ऐसी सुदृढ़ व्यवस्था की जाये कि ऐसी घटना होने पर जवानों के परिजनों को कुछ आर्थिक मदद मिल सके। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, डीजीपी अशोक कुमार, सर्कल हेड एचडीएफसी बैंक बकुल सिक्का मौजूद थे।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें