, , , ,

उत्तराखंड: प्रदेश के इन तीन जिलों में झमाझम बारिश के आसार

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम के फिर करवट बदलने के आसार हैं। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून की विदाई से पहले प्रदेश में भारी वर्षा के एक-दो दौर हो सकते हैं। वहीं मौसम विभाग के अनुसार आज उत्तराखंड राज्य के पिथौरागढ़, बागेश्वर व चमोली जिले में कहीं-कहीं…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम के फिर करवट बदलने के आसार हैं। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून की विदाई से पहले प्रदेश में भारी वर्षा के एक-दो दौर हो सकते हैं। वहीं मौसम विभाग के अनुसार आज उत्तराखंड राज्य के पिथौरागढ़, बागेश्वर व चमोली जिले में कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश हो सकती है। जबकि प्रदेश के अन्य जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा। वहीं मौसम विभाग ने आज कोई अलर्ट जारी नहीं किया है।
वहीं हेमकुंड साहिब में बर्फबारी जारी है। बड़ी संख्या में सिख तीर्थयात्री हेमकुंड साहिब पहुंच रहे हैं। इसी बीच हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा साहिब ट्रस्ट ने हेमकुंड साहिब के कपाट बंद करने की तिथि भी घोषित कर दी है। इस बार 10 अक्टूबर को हेमकुंड साहिब के कपाट बंद होंगे।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें