, ,

भारत-नेपाल को जोड़ने वाले मोटर पुल का सीएम धामी ने किया शिलान्यास

पिथौरागढ़। भारत-नेपाल के बीच काली नदी पर बनने जा रहे पिथौरागढ़ का पहला मोटर पुल का शिलान्यास सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया। भारत-नेपाल के बीच काली नदी पर स्वीकृत 110 मीटर पुल बनाया जाएगा. इस पुल के निर्माण से जहां भारत और नेपाल के बीच आपसी संबंध और मजबूत होंगे तो वहीं…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

पिथौरागढ़। भारत-नेपाल के बीच काली नदी पर बनने जा रहे पिथौरागढ़ का पहला मोटर पुल का शिलान्यास सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया। भारत-नेपाल के बीच काली नदी पर स्वीकृत 110 मीटर पुल बनाया जाएगा. इस पुल के निर्माण से जहां भारत और नेपाल के बीच आपसी संबंध और मजबूत होंगे तो वहीं चीन सीमा से लगे क्षेत्र में भारत और नेपाल के बीच व्यावसायिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।
पुल के शिलान्यास के दौरान उत्तराखंड के सीएम धामी ने कहा कि भारत नेपाल के बीच छारछुम में पुल बनने से दोनों देशों के बीच आवागमन सुगम और सरल हो जाएगा. इसके अलावा रोजगार भी बढ़ेगा।
बता दें कि 110 मीटर लंबे पुल के निर्माण मे 32 करोड़ रुपए की धनराशि खर्च होगी। पुल निर्माण का कार्य एक साल के भीतर करने का लक्ष्य रखा गया है। शिलान्यास के दौरान उत्तराखंड के सीएम धामी ने कहा कि भारत नेपाल के बीच छारछुम में पुल बनने से दोनों देशों के बीच आवागमन सुगम और सरल हो जाएगा। इसके अलावा रोजगार भी बढ़ेगा। वहीं, ये पुल दोनों देशों के मैत्री के संबंधों को बढ़ाने में महत्वपूर्ण साबित होगा।

लेखक के बारे में

23 responses to “भारत-नेपाल को जोड़ने वाले मोटर पुल का सीएम धामी ने किया शिलान्यास”

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें