,

देवप्रयाग : सेल्फी ले रही थी मुरादाबाद की महिला, संतुलन बिगड़ने से खाई में गिरकर मौत

टिहरी/श्रीनगर। देवप्रयाग थाना क्षेत्र अंतर्गत सेल्फी लेने के दौरान एक महिला की पहाड़ी से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई। देवप्रयाग थाना पुलिस मगलवार देर शाम सूचना मिली कि तोता घाटी के समीप एक महिला सेल्फी लेते हुए गहरी खाई में गिर गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी खोजबीन की परन्तु रात में अँधेरा होने…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

टिहरी/श्रीनगर। देवप्रयाग थाना क्षेत्र अंतर्गत सेल्फी लेने के दौरान एक महिला की पहाड़ी से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई। देवप्रयाग थाना पुलिस मगलवार देर शाम सूचना मिली कि तोता घाटी के समीप एक महिला सेल्फी लेते हुए गहरी खाई में गिर गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी खोजबीन की परन्तु रात में अँधेरा होने के कारण महिला का कहीं पता नहीं चल सका। जिसके बाद आज सुबह एसडीआरएफ टीम ने महिला की खोजबीन शुरू की। भारी बारिश के बीच पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर महिला के शव को खाई से बाहर निकाला। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए ऋषिकेश एम्स में पहुंचाया गया है।
बताया जा रहा है कि दोनों दंपति मुरादाबाद से उत्तराखंड घूमने आए हुए थे। मंगलवार देर सायं उनके साथ ये हादसा हो गया। महिला का नाम प्रियंका जबकि पति का नाम राहुल सैनी बताया जा रहा है।
देवप्रयाग के एसएचओ देवराज शर्मा ने बताया कि देर सायं हुई घटना के बाद पुलिस महिला की खोजबीन में जुटी हुई थी। आज सुबह महिला का शव खाई से बरामद कर लिया गया है। जिस वक्त ये घटना घटी महिला का पति धूम्रपान कर रहा था।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण

ताज़ा खबरें

सभी देखें

विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें

ये खबरें भी पढ़ें