,

नैनीताल : फर्जी प्रमाण पत्रों पर नौकरी करती पाई गई शिक्षिका निलंबित

नैनीताल। प्रदेश में शिक्षकों पर लगातार गाज गिर रही है, चाहे वो सरकारी हो या फिर अतिथि शिक्षक। ऐसा ही एक मामला अब नैनीताल जिले में ओखलकांडा ब्लॉक में तैनात अतिथि शिक्षक का सामने आया है। जिसमे अतिथि शिक्षक के इंटरमीडिएट के प्रमाणपत्र में गड़बड़ी पाई गई है। इस पर जिला शिक्षा अधिकारी एचबी चंद ने…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

नैनीताल। प्रदेश में शिक्षकों पर लगातार गाज गिर रही है, चाहे वो सरकारी हो या फिर अतिथि शिक्षक। ऐसा ही एक मामला अब नैनीताल जिले में ओखलकांडा ब्लॉक में तैनात अतिथि शिक्षक का सामने आया है। जिसमे अतिथि शिक्षक के इंटरमीडिएट के प्रमाणपत्र में गड़बड़ी पाई गई है। इस पर जिला शिक्षा अधिकारी एचबी चंद ने उन्हें निलंबित कर दिया है।
डीईओ ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय पोखरी मल्ली ओखलकांडा ब्लॉक में शोभा मेवाड़ी वर्ष 2013 से अतिथि शिक्षक के रूप में कार्यरत थीं। उन्होंने पीलीभीत उत्तर प्रदेश से वर्ष 2007 में इंटर उत्तीर्ण का प्रमाणपत्र लगाया था। उनके प्रमाणपत्रों की यूपी बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय बरेली से जांच कराई गई तो इंटर का प्रमाणपत्र प्रमाणित नहीं हो सका। उनका अनुक्रमांक सही नहीं पाया गया। जिसके बाद प्रमाणपत्र प्रमाणित न होने पर उन्हें निलंबित कर दिया गया।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें