, , , , , ,

उत्तराखंड : इन सात जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, प्रदेश की 274 सड़कें बंद

देहरादून। उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी है। आज भी देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, चंपावत, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर में अगले 24 घंटे में भारी से बहुत भारी बारिश के आसार है। भारी बारिश को देखते हुए मौसम विज्ञानियों ने येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बारिश होने से नदी नाले उफान…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

देहरादून। उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी है। आज भी देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, चंपावत, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर में अगले 24 घंटे में भारी से बहुत भारी बारिश के आसार है। भारी बारिश को देखते हुए मौसम विज्ञानियों ने येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बारिश होने से नदी नाले उफान पर हैं। गंगा का जल स्तर बढ़ने से लक्सर में किसानों की परेशानी बढ़ गई हैं।
मौसम विज्ञानियों के अनुसार आज से अगले दो तीन दिन प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी वर्षा होने की संभावना है। पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन की आशंका के चलते सतर्क रहने की सलाह दी गई है। आलम ये है कि जेसीबी मशीन जैसे ही मलबा साफ कर रही है। पानी के बहाव के साथ दोबारा मलबा आ रहा है। जिससे जिससे सड़कों को खोलने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
प्रदेश में बीते 24 घंटों में हुई भारी बारिश के बाद सड़कों पर मलबा और बोल्डर आने से एक नेशनल हाईवे समेत 274 सड़कें बंद हो गईं। इसके चलते पर्वतीय क्षेत्रों में जहां-तहां यात्री फंसे रहे। वहीं भारी बारिश के चलते श्रीनगर नेशनल हाईवे तोताघाटी में स्लिप और बोल्डर आने से बंद हो गया।

लेखक के बारे में

One response to “उत्तराखंड : इन सात जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, प्रदेश की 274 सड़कें बंद”

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें