,

भाजपा ने पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट को सौंपी प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी, मदन कौशिक हटाए गए

देहरादून। उत्तराखंड में भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बदले जाने की अटकलों के बीच शनिवार को भाजपा ने नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम का एलान कर दिया। केंद्रीय नेतृत्व ने बदरीनाथ के पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट को प्रदेश की कमान सौंपी है। इससे पहले उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मदन कौशिक संभाल रहे थे। विधानसभा चुनाव…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

देहरादून। उत्तराखंड में भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बदले जाने की अटकलों के बीच शनिवार को भाजपा ने नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम का एलान कर दिया। केंद्रीय नेतृत्व ने बदरीनाथ के पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट को प्रदेश की कमान सौंपी है। इससे पहले उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मदन कौशिक संभाल रहे थे। विधानसभा चुनाव के बाद से कौशिक के स्थान पर गढ़वाल मंडल के किसी ब्राह्मण नेता को संगठन की कमान सौंपे जाने की चर्चाएं थीं।
बता दें कि बीजेपी हाईकमान ने गढ़वाल और कुमाऊं का समीकरण देखते हुए महेंद्र भट्ट को उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष की कमान सौंपी है। गौरतलब हो कि महेंद्र भट्ट बद्रीनाथ और नन्दप्रयाग विधानसभा के विधायक भी रह चुके हैं। इसके अलावा वह उत्तराखंड भारतीय युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उन्होंने विभिन्न प्रदेशों में भाजपा के चुनाव प्रभारी का दायित्व भी संभाला है।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें