मसूरी। आज बुधवार को यहां धनौल्टी विधानसभा क्षेत्र के सुरकंडा देवी में पौधरोपण कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में हुए पेपर लीक के मामले को गंभीर बताया है। उन्होंने कहा कि हमारे योग्य बच्चों के भविष्य से खेलने का काम शॉर्टकट नीति अपनाने वाले लोग कर रहे हैं और चयन आयोग की एजेंसी को प्रभावित करने का काम किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भी एक बार अधीनस्थ सेवा चयन आयोग का गठन किया गया था और उसमें हुए घोटालों के कारण यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को भंग करना पड़ा था। अगर इस तरीके के घोटाले उत्तराखंड में हो रहे हैं तो सरकार को उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को भंग करने पर विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो भी घोटाले में शामिल हैं, उन पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल में धनौल्टी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मां सुरकंडा देवी मंदिर के दर्शन के लिए गए थे। वहां पर उन्होंने देखा कि मंदिर के आसपास के जो प्राकृतिक जल स्रोत हैं, उनमें जल की मात्रा काफी कम हो गई है। जिसको लेकर सुरकंडा देवी के क्षेत्र में व्यापक पौधरोपण करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि रिस्पना नदी को ऋषिपर्णा नदी बनाए जाने का काम लगातार किया जा रहा है। उनके कार्यकाल में योजना को लेकर डीपीआर तैयार कर वन विभाग से भी अनापत्ति प्रमाणपत्र ले लिया गया था। वहीं 21 सदस्यों का स्टाफ भी योजना के लिए नियुक्त किया जा चुका है। योजना के लिए ऋण लेने की प्रक्रिया चल रही है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीरो कार्बन एनर्जी को खत्म करने में रिस्पना से ऋषिपर्णा योजना का काफी महत्व है। देहरादून की रिस्पना नदी को नया जीवन सौंग बांध के द्वारा दिया जाएगा और मिशन रिस्पना टू ऋषिपर्णा के तहत रिस्पना नदी में पानी आएगा।
यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामला : त्रिवेंद्र ने की आयोग को भंग करने की सिफारिश
मसूरी। आज बुधवार को यहां धनौल्टी विधानसभा क्षेत्र के सुरकंडा देवी में पौधरोपण कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में हुए पेपर लीक के मामले को गंभीर बताया है। उन्होंने कहा कि हमारे योग्य बच्चों के भविष्य से खेलने का काम शॉर्टकट नीति अपनाने वाले…

पिछली खबर
अगली खबर
ताज़ा खबरें

हमसे जुड़ें
श्रेणियाँ
अल्मोड़ा उत्तरकाशी ऊधमसिंह नगर खेल चंपावत चमोली टिहरी गढ़वाल देश देहरादून नैनीताल पिथौरागढ़ पौड़ी गढ़वाल बागेश्वर मनोरंजन राजनीति राज्य रुद्रप्रयाग सामान्य हरिद्वार
टैग
ACCIDENT BADRINATH CAR ACCIDENT CHAMOLI CHAMPAWAT CHAR DHAM CHARDHAM CM PUSHKAR SINGH DHAMI CRIME CRIME NEWS dehradun DHAN SINGH RAWAT EDUCATION GOVT. JOBS HALDWANI HARIDWAR health HEAVY RAIN INDIAN ARMY JOBS KEDARNATH LANDSLIDE MUSSOORIE NAINITAL PAURI GARHWAL PITHORAGARH PM MODI RAIN RISHIKESH ROAD ACCIDENT RUDRAPRAYAG SNOWFALL STF STUDENT TEHRI UKPSC UKSSC SCAM UKSSSC UTTARAKHAND UTTARAKHAND DEHRADUN UTTARAKHAND GOVT UTTARAKHAND POLICE UTTARAKHAND WEATHER UTTARKASHI UTTRAKHAND GOVERNMENT
पुरानी खबरें खोजें
वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें













