,

गरीब बिटिया की गुहार पर पसीजे मुख्यमंत्री

सामने आया त्रिवेंद्र का मानवीय चेहरा सड़क दुर्घटना में अपने शरीर का नीचे का हिस्सा गंवा बैठी आरती के इलाज के लिये दिये तीन लाख मैक्स अस्पताल को आरती के समुचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा आरती के स्वास्थ्य की जानकारी लेने अपने कार्यालय के अधीनस्थों को मैक्स अस्पताल भेजा देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

सामने आया त्रिवेंद्र का मानवीय चेहरा

  • सड़क दुर्घटना में अपने शरीर का नीचे का हिस्सा गंवा बैठी आरती के इलाज के लिये दिये तीन लाख
  • मैक्स अस्पताल को आरती के समुचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा
  • आरती के स्वास्थ्य की जानकारी लेने अपने कार्यालय के अधीनस्थों को मैक्स अस्पताल भेजा

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने बागेश्वर जिले के ग्राम बिनोलासेरा की 22 वर्षीया आरती धनोला के इलाज के लिये तीन लाख रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध करायी है जो एक सड़क दुर्घटना में अपने शरीर का नीचे का हिस्सा गंवा बैठी है।
जनपद बागेश्वर के ग्राम बिनोलासेरा की एक गरीब परिवार की बेटी आरती धनोला देहरादून स्थित एक प्राईवेट कम्पनी में नौकरी करने आयी थी, परन्तु कुछ दिन पूर्व आरती एक सड़क दुर्घटना में ट्रक की चपेट में आने से गम्भीर रूप से घायल हो गई। आरती ने दुर्घटना में अपने शरीर के कमर के नीचे का हिस्सा भी इस दुर्घटना में गंवा दिया है। आरती का इलाज देहरादून स्थित मैक्स अस्पताल में चल रहा है।
आरती ने अपनी मदद के लिये मुख्यमंत्री को पत्र लिखा था। पत्र का संज्ञान लेते ही मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने तत्काल आरती के ईलाज के लिये तीन लाख रूपये की धनराशि मैक्स अस्पताल को जारी करने के साथ ही आरती के समुचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने व आरती के स्वास्थ्य की जानकारी हासिल करने लिये अपने कार्यालय के अधीनस्थों को मैक्स अस्पताल भेजा है। गौरतलब है कि इससे पहले मुख्यमंत्री ने एक अति कुपोषित बच्ची योगिता की देखभाल के लिये उसे गोद लिया है।



लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें