, , , , ,

उत्तराखंड: चार जिलों में भारी बर्फबारी का अलर्ट!

देहरादून। प्रदेश में इस हफ्ते से मौसम करवट बदल सकता है। मौसम विभाग ने 26 और 27 नवंबर को देहरादून में हल्की बारिश के आसार जताए हैं। वहीं चार पहाड़ी जिलों में 26 नवंबर को भारी बर्फबारी का अलर्ट भी जारी किया गया है।मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि 26 नवंबर को…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

देहरादून। प्रदेश में इस हफ्ते से मौसम करवट बदल सकता है। मौसम विभाग ने 26 और 27 नवंबर को देहरादून में हल्की बारिश के आसार जताए हैं। वहीं चार पहाड़ी जिलों में 26 नवंबर को भारी बर्फबारी का अलर्ट भी जारी किया गया है।
मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि 26 नवंबर को उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग जिले में भारी बर्फबारी की आशंका है। उन्होंने बताया कि 26 और 27 नवंबर को राजधानी देहरादून में भी बारिश हो सकती है। वहीं हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में इस सप्ताह से कोहरा बढ़ सकता है। बारिश और बर्फबारी की वजह से ठंड में इजाफा हो सकता है। फिलहाल आज सोमवार से आसमान में आंशिक बादल छाने का सिलसिला जारी हो जाएगा। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते बारिश होगी। 28 नवंबर को भी 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। मौसम बदलने पर तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट भी आ सकती है।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें