उत्तराखंड: 12 वर्षीय बच्चे की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस
देहरादून में जनवरी से खेले जाएंगे विजय मर्चेंट ट्रॉफी के मैच
बीसीसीआइ के घरेलू सत्र में विजय मर्चेंट ट्रॉफी के ग्रुप बी के मुकाबले उत्तराखंड में खेले जाएंगे। बीसीसीआइ ने विजय मर्चेंट ट्रॉफी के लिए फिक्चर जारी कर दिया है। क्रिकेट एसोसिएशन आफ उत्तराखंड (सीएयू) के सचिव महिम वर्मा ने बताया कि इसमें ग्रुप बी के लीग मैच कराने का जिम्मा सीएयू को मिला है। लीग मैच नौ जनवरी से 22 जनवरी 2022 के बीच देहरादून में खेले जाएंगे।

