Uttarakhand: प्रेमिका की गला रेतकर बेरहमी से हत्या, जांच में जुटी पुलिस
नहीं रहे उत्तराखंड के प्रसिद्ध हास्य कलाकार घन्ना भाई, देहरादून के निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस

देहरादून। उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक कलाकार हास्य कलाकार घन्ना भाई (घनानंद) का आज निधन हो गया है। महंत इंद्रेश अस्पताल में भर्ती घन्ना भाई की कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई है। बता दें कि काफी समय से उत्तराखंड के फेमस हास्य कलाकार घनानंद उर्फ घन्ना भाई की तबीयत ठीक नहीं चल रही थी। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें देहरादून के इन्दिरेश अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बीते चार दिन से वो वेंटिलेटर पर थे।
उत्तराखंड रंगमंच के मझे हुए कलाकार घन्ना भाई का जन्म 1953 में पौड़ी के गगोड़ गांव में हुआ। उनकी शिक्षा कैंट बोर्ड लैंसडाउन जिला पौड़ी गढ़वाल से हुई। घन्ना भाई ने हास्य कलाकार के रूप में अपने सफर की शुरुआत 1970 में रामलीलाओं में नाटकों से किया। 1974 में घनानंद ने रेडियो और बाद में दूरदर्शन पर कई कार्यक्रम भी दिए। उन्होंने राजनीति में भी हाथ आजमाया था। भाजपा के टिकट पर 2012 में उन्होंने पौड़ी से विधानसभा चुनाव भी लड़ा था। हालांकि वह चुनाव हार गए थे। 2022 में हुए विधानसभा चुनावों में भी उन्होंने भाजपा से टिकट के लिए दावेदारी की थी।