उत्तराखंड: खाई में गिरा वाहन, एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

 उत्तराखंड: खाई में गिरा वाहन, एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले में सोमवार सुबह को भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसा चमोली जिले में नारायणबगड़ के गढ़कोट इलाके में हुआ। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे में मरने वाले व्यक्ति का नाम प्रकाश सिंह पुत्र बलबीर सिंह उम्र 35 निवासी गड़कोट तहसील नारायणबगड़ है। वहीं सड़क हादसे में घायल हुए व्यक्यितों के नाम दर्शन सिंह पुत्र पुष्कर सिंह उम्र 33 और विक्रम सिंह पुत्र पुष्कर सिंह उम्र 28 निवासी ग्वाड़ लगा गड़कोट तहसील नारायणबगड़ है।

पुलिस ने बताया कि अभी तक हादसे के कारणों को पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही हादसे के सही कारणों का पता चल पाएगा। घायलों और मृतक को परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है।

Khabri Bhula

Related post